देश

national

सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध ने दम तोड़ा

Sunday, April 9, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा बाजार आए वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फतेहपुर के उकाव खागा गांव का गया प्रसाद गुरुवार को पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ अजुहा बाजार आया था। देर शाम घर जाते समय बाजार के समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दंपती को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में गया प्रसाद (60) गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साथ रही पत्नी को मामूली चोटें आई थी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी घायल दंपती के परिजनों को देते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी गया प्रसाद की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। जहां शनिवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के बेटे दुर्गा प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'