राकेश केशरी
कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की सगाई करारी इलाके में तय हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद दोनों परिवार के बीच सगाई की रश्म आदयगी भी हो गई। इसके बाद युवती के परिजन शादी की तैयारी में जुट गए। नवरात्र में बारात व तिलक की तारीख पक्की होने से पहले ससुराल वाले दहेज में दो लाख नकदी के साथ कार की मांग करने लगे। इस पर युवती के घर वालों ने असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, बात नहीं बन सकी। सोमवार को पीड़ित पिता मंझनपुर पहुंचा और मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से किया। एएसपी ने महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Today Warta