देश

national

मैदान तुम तय कर लो राहुल बाबा,भाजपा दो-दो हाथ करने को तैयार अमित शाह

Friday, April 7, 2023

/ by Today Warta










राकेश केशरी/ आलोक मिश्र 

गृहमंत्री अमित शाह ने 612 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया

गृहमंत्री ने कहा 2024 में फिर से 300 सौ से ज्यादा सीटे जीतकर नरेंद्र मोदी की बनेगी सरकार

भारत के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री में राशन देने का काम कर रही केन्द्र सरकार

क्रार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चैधरी भूपेंद्र सिंह,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,बृजेश पाठक व सांसद विनोद सोनकर सहित कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद

कौशाम्बी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को फसैया मैदान, कड़ाधाम में आयोजित समारोह में कौशाम्बी महोत्सव-2023 का शुभारम्भ तथा बटन दबाकर 612.94 करोड़ की लागत की कुल 117 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास (94 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 23 परियोजनाओं का शिलान्यास) कर जनपदवासियों को विकास की सौगात दी व सांसद खेल स्पर्धा के विजेता 11 खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री व मुख्यमंत्री के द्वारा यूथ एशियार्ड विजेता सुनीता को कौशाम्बी खेलरत्न एवं राजेन्द्र प्रसाद मौर्य को कौशाम्बी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया तथा कौशाम्बी स्मारिका पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। गौरतलब हो कि 51 शक्तिपीठ कडाधाम के फसईया मैदान में प्रायोजित तीन दिवसीय कौशाम्बी महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होने 612 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन किया व सांसद खेल प्रतियोगिता के विजेता 3124 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने को लेकर संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा लोकसभा के 300 से ज्यादा सीटें जीत कर फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी,नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी का भरोसा किया था,उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का काम किया व सपा,बसपा,कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। 2017 में उ0 प्र0 में जनता ने 325 सीटें भाजपा की झोली में डाल दिया और योगी आदित्यनाथ उ0प्र0 के मुख्यमंत्री बने, 2019 में फिर मौका मिला कांग्रेस सहित विपक्षियों को हराकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। 2022 में जनता ने फिर भाजपा पर भरोसा किया और उ0 प्र0 में दोबारा योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। उन्होंने जनता से सवाल किया कि 2024 में यूपी क्या करेगा,जवाब में मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। उन्होंने कहा कि केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के कोने कोने से मोदी-मोदी की आवाज आ रही है। देश की जनता 2024 में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चाहती है। उन्होंने राहुल गांधी को निशाने में लेते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलो ने मिलकर बजट सत्र में संसद नहीं चलने दिया,ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने अयोग्य ठहराया है,उन्हें इसके लिए ऊंची अदालत में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो कानून बनाया था,उस कानून को राहुल गांधी ने कुछ नेताओं को बचाने के विरोध किया और लागू नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि अदालत ने कोई पहली बार राहुल गांधी को ही सजा नहीं दिया है,बल्कि इसके पहले भी 17 विधायक और सांसदों की सदस्यता समाप्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कानून का पालन करना चाहिए,कानून का पालन करना हर नागरिक का धर्म है। उन्होंने कहा राहुल बाबा विदेश जाकर भारत की बुराई किया है, इसके लिए उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा का विरोध करने के लिए मैदान तय कर ले भाजपा तदो दो हाथ करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में राहुल गांधी लोकसभा के अंदर विपक्ष नेता का पदभी खोया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है,देश को समृद्ध साली बनाया सुरक्षित किया,देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री की कब्र खोदने में लगा है,लेकिन गालियों के कीचड़ में लगातार कमल खिल रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस राहुल गांधी कहते हैं,लोकतंत्र खतरे में है लोकतंत्र खतरे में तो नहीं है,बल्कि राहुल का परिवारवाद खतरे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण को हमेशा इस को बढ़ावा दिया है। सपा,बसपा भी उसी राह पर चली,भाजपा ने जातिवाद,परिवारवाद ,तुष्टिकरण को  समाप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास की राह पर चल रहा है, एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया गया है,गरीबी का उन्मूलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 46 लाख से अधिक लोगों को मकान दिया गया, दो करोड़ 61 लाख परिवारों को शौचालय सुविधा उपलब्ध कराई गई, 10 लाख रेहड़ी पटरी व्यापारियों को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि ढाई करोड़ से ज्यादा किसानों को 52 करोड़, प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने,अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने में कांग्रेस,सपा, बसपा हमेशा रोड़ा अटकाते रहे,लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया गया,शीघ्र ही मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा,राम अपने स्थान पर स्थापित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 समाप्त किया गया तो उस पर भी कांग्रेस, सपा, बसपा ने विरोध किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन कहा कि कौशाम्बी रामायण कालीन, बौद्ध कालीन आधुनिक पृष्ठभूमि को समेटे हुए लगातार प्रगति कर रहा है उन्होंने कहा कि कौशांबी महोत्सव के माध्यम से कौशांबी के पौराणिक धार्मिक महत्व को वैश्विक मंच में प्रस्तुत करने में सफलता मिलेगी साथ ही प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से सांसद खेल प्रतियोगिता से भारत के युवाओं को खेल खेलने का अवसर मिलेगा। जिससे सशक्त भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि बौद्ध कालीन 16 महाजनपदों में कौशाम्बी वत्स देश की राजधानी रहा है। भगवान राम वन गमन के समय एक रात कौशाम्बी में निवास किया था। 51वीं शक्ति पीठ में शामिल मां शीतला देवी का पवित्र स्थान भी कौशाम्बी में है,जो लोगों को कौशाम्बी की ओर आकर्षित कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी अमरूद के देश जाना जाता है। उत्तर प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों कोछू रहा है। डबल इंजन की सरकार के चलते हर गांव में खेल का मैदान एवं हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत पर जो नारा दिया गया है,उसे साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे जो मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज को जोड़ेगा महज 8 घंटे में प्रयागराज से दिल्ली की यात्रा पूरी की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि 2025 में प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेला की तैयारी के लिए मंडल के सभी जनपदों को मानसिक रूप से तैयार रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का काम कर रहा है,वहीं पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं। ऐसी स्थिति में दुनिया भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का प्रयास है, कि विकास एवं प्रत्येक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर किसान नौजवान मजदूर सभी को बिना भेदभाव को मिल सके। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,बृजेश पाठक के अलावा मंत्रिमंडल के कई मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी भूपेंद्र सिंह व कार्यक्रम के आयोजक सांसद विनोद सोनकर एंव भाजपा के अनेक विधायक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम ने गृहमंत्री व सीएम का किया स्वागत

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी की धरती पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि कौशाम्बी ऐतिहासिक एवं पवित्र धरती है तथा यह मॉ शीतलाधाम कड़ा, भगवान पद्यमप्रभु तथा तथागत बुद्ध, सूफीसंतों की भी धरती है। जनपद कौशाम्बी विकास के आसमान को प्राप्त करें, इसमें कोई कमी नहीं छोड़े जायेंगी।

कौशाम्बी के इतिहास में आज का दिन गौरवशाली- सांसद

सांसद विनोद सोनकर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक,मंत्री औद्योगिक विकास नन्द गोपाल गुप्ता,नन्दी, मंत्री उद्यान दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री सहकारिता जे0पी0एस0 राठौर, राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश चैधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि कौशाम्बी के इतिहास में आज का दिन गौरवशाली एवं वैभवशाली दिन है, कौशाम्बी महोत्सव का उद्देश्य देश-दुनियॉ के मानचित्र पर कौशाम्बी को पर्यटन के रूप में स्थापित करना है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें 17 हजार से ज्यादा खिलाड़ियां ने पंजीकरण कर प्रतिभाग किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा विगत कौशाम्बी महोत्सव-2018 में की गई सभी घोषणायें पूर्ण हो चुकीं हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्षा श्रीमती अनीता त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर पुलिस महानिदेशक भानू भाष्कर, पुलिस महानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहें।  

       

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'