राकेश केशरी
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव की चंदा देवी ने बताया कि शनिवार सुबह वह खेत की ओर गई थी। घर लौटते समय पड़ोस के खेत मालिक ने उसे उस रास्ते से आने जाने से मना किया। कारण पूछने पर आरोपित महिला से गाली गलौज करने लगा। खेत मालिक ने चंदा की पिटाई कर दी। घायल महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Today Warta