देश

national

दबंग ने दंपती से की मारपीट

Saturday, April 8, 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव में दबंग ने दंपती की पिटाई कर दी। पिटाई से दोनों को काफी चोटें आईं। घायलों ने थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उजिहिनी खालसा गांव निवासी पप्पू रैदास एक हाथ से दिव्यांग है। उसकी पत्नी ऊषा देवी मजदूरी करती है। ऊषा के अनुसार पप्पू घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव का एक युवक उसके पास पहुंचा और झाल में गेहूं का भूसा भरने को कहने लगा। पप्पू के इनकार करने पर वह आगबबूला हो गया और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने पप्पू को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंची पत्नी ऊषा देवी को भी पीट दिया। घायल दंपती ने थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'