राजीव कुमार जैन रानू
पूर्व चेरमेंन कृष्णा अमर सिंह है भाजपा अधिकृत प्रत्याशी
ललितपुर। नगर निकाय की अंतिम तिथि पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णा अमर सिंह ने तहसील परिसर में नामांकन पत्र जमा किया। नकमांकन पत्र जमा करने में प्रत्याशी के साथ उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ एवम जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रत्याशी कृष्णा अमर सिंह के निवास से शांतिप्रिय जुलूस प्रारम्भ हुआ,जिसमे नगर एवम क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ महिला मंडल भी शामिल रही,जुलूस नगर के मुख्य बाजार, इंद्रा चौराहा होते हुए तहसील परिसर पहुंचा,जुलुस में भारतीय जनता पार्टी के नारे लगाते हुए प्रत्याशी समस्त नगरवासियों से आर्शिबाद लेती हुए आगे चल रही थी, तहसील परिसर के मुख्य दरवाजे पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह के निर्देशन में एवम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। भाजपा प्रत्याशी के जुलूस शोभायात्रा में श्रम से एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, जिलापंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, नगर पंचायत चुनाव प्रभारी जे के सिंह, सह प्रभारी राघवेन्द्र पटैरिया, आशीष रावत जिला उपाध्यक्ष,जिला सहकारी वैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय पटैरिया, भाजप प्रत्याशी कृष्णा सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, देवेन्द्र तिवारी, आशीष त्रिपाठी, महेन्द्र सिंह, देवेन्द्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी दिनेश विदुआ, राजीव दुबे, दीपक तिवारी, केशवेन्द्र सिंह, पियूश शुक्ला, प्रदीप चौधरी, सोनू चौवे, ब्रजेश रिछारिया, देवेन्द्र सिंह, धीरज सिंह, सहावेन्द्र सिंह, अजय राजा, शिवाराजा, अजीत पाठक,रवि खरे, पुष्पेन्द्रसिंह, साहब सिंह, सौरभ राजा,महेन्द्र खटीक,यशवंत सिंह, कनैई सिंह तोमर, उदय भान सिंह,शंकर सिंह, जय हिंद सिघई, प्रदीप सोनी,संजय चौहान, घनश्याम सिंह, मनीष नाथ, आमिर खान, आदि भाजपाई रहे।