राजीव कुमार जैन रानू
जयंती महोत्सव पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, मंदिरों में हुआ कलशाभिषेक, पालना झूला
ललितपुर। भगवान महावीर की 2621 वीं जयंती महोत्सव नगर में उत्साहपूर्वक जैन समाज ने मनाई। सुबह प्रभातफेरी मनमोहक बालक महावीर का पालना, भगवान का जन्माभिषेक संगीतमय पूजन हुआ सायंकाल भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो पर निकली। मुख्य आयोजन नगर के आदिनाथ जैन मंदिर सिविल लाइन में आर्यिका विपुलमति माताजी एवं आर्यिका विमुक्त मति माताजी के सानिध्य हुआ जिसमें श्रावकों ने पं.संतोष जैन के मार्गदर्शन में भगवान को पाण्डुकशिला पर विराजित किया। इस मौके पर आर्यिका माताजी ने कहा नैतिक चारित्र के मापदण्ड को मापने के लिए भगवान महावीर ने विश्व में करूणा और शान्ति का संदेश दिया उनके बताए हुए आपसी मैत्री सौहार्द स्याद्वाद और अनेकांन्त सूत्र द्वारा ही जीवन में षान्ति और सन्मार्ग की प्राप्ति संभव है। इसके अतिरिक्त नगर के अभिनंदनोदय तीर्थ जैन नया अटामंदिर, बडा मंदिर, नया मंदिर, चन्द्रप्रभु मंदिर डोढाघाट, बाहुवलिनगर, आदिनाथ मंदिर नईवस्ती, इलाइट जैन मंदिर सहित नगर के मंदिर में अभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व सुबह जैन अटामंदिर एवं आदिनाथ मंदिर नईवस्ती से प्रभातफेरी निकली जिसमें नन्हे मुन्हे बच्चों के साथ पंचायत के पदाधिकारियों ने सम्मलित होकर भगवान महावीर के नारों के माध्यम से उनके आदर्शों को गुंजायमान किया। अभिनंदनोदय तीर्थ में जैन युवा संगठन एवं लायंस क्लव के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 75 नवयुवकों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा.जे.एस. बक्शी रहे। रक्तदान करने वाले युवाओं को कार्यक्रम चैयरमेन सन्मति सराफ द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सायंकाल जैन अटामंदिर से भव्य शोभाया़त्रा प्रारम्भ हुई। इसके साथ ही नगर के वाहुवलिनगर इलाइट जैन मंदिर, नईवस्ती आदिनाथ मंदिर से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्गो से निकली। शोभायात्रा में श्वेत वस्त्र पहनकर श्रेष्ठीजन चल रहे थे। वीर व्यायामशाला, आदिनाथ सेवा संघ वाहुवलिनगर स्याद्वाद बद्र्धमान सेवा संघ वीरसेवा संघ विद्यासागर व्यायामशाला के स्वयंसेवक अपनी प्रतिभा का प्रदर्षन कर रहे थे। नगर की स्वयंसेवी संस्थाए जैन मिलन सिविल लाइन दिगम्बर जैन महासमिति, दयोदय पशु संरक्षण केन्द्र गौशाला, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद, चन्द्रप्रभु महिला मण्डल, आदर्श श्राविका मण्डल, विद्या पूजा मण्डल, नीली श्राविका मण्डल, दिगम्बर जैन परिशद, जैन मिलन अरिहंत शाखा, दिगम्बर जैन सोशल गु्रप, जैन एबूलेंस सेवा समिति, प्रेस क्लब (रजि.) के अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू के साथ सभी पत्रकार साथियों ने, विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने स्टाल लगाकर शोभायात्रा की अगुवाई की।
जैनेश्वरी दीक्षा पर श्रद्धालुओं ने किया नमन
भगवान महावीर जयंती पर जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करने के उपरान्त समाधिस्थ हुए त्रिलोक तीर्थ प्रणेता एवं स्याद्वाद के उन्नायक आचार्य विद्याभूषण सन्मतिसागरजी महाराज, समाधिस्थ सराकोद्धारक आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज, समाधिस्थ मुनि चिन्मय सागर महाराज जंगलवाले वाबा के अतिरिक्त मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज को नमन कर श्रद्धालुओं ने नमन किया। अनेकों गुरूभक्तों ने गुरूचरणों मेंं जाकर आशीर्वाद ग्रहण कर पुण्र्याजन किया।
पाण्डुकशिला पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा
जैन पंचायत के मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आज 4 अप्रैल को श्रीजी की भव्य शोभायात्रा दिगम्बर जैन अटामंदिर से प्रारम्भ होकर श्रीवर्णी कान्वेंट की भूमि पाण्डुक शिला पर पूजन अभिषेक के लिए जाएगी। सायंकाल 7 बजे से अभिनंदनोदय तीर्थ पर पाठशाला परिवार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।