सरायअकिल में पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

No comments

Saturday, May 6, 2023



आलोक मिश्र

सरायअकिल,कौशाम्बी। नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने कस्बे में शुक्रवार को फ्लैगमार्च किया। इस दौरान धारा 144 का पालन करने का निर्देश दिया। हिदायत दी गई कि 144 का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी। नगर पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद उम्मीदवारों की हार-जीत की चचार्एं जगह-जगह हो रही हैं। ऐसे में समर्थकों के आपस में भिड़ने की आशंका बढ़ गई है। सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार की दोपहर में फ्लैगमार्च किया। इस दौरान इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने लोगों को संदेश दिया कि कस्बे में किसी ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की और धारा 144 का उल्लंघन करते मिला तो उसकी खैर नहीं है।



सैनी में मां-बेटी से की मारपीट

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के नब्बे डोरमा गांव में दबंगों ने मां-बेटी को पीट दिया। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नब्बे गांव की मोहनी देवी पत्नी मोहन लाल का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। इसी अदावत में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिल घर में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने मोहनी व उसकी बेटी रागिनी को पीट दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल युवती का प्राथमिक उपचार कराने के बाद तहरीर लेकर आरोपित सोगन व रवीन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज हत्या में पति समेत तीन पर एफआईआर

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बड़ागांव में तीन दिन पहले हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका की मां का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया था। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के भीटी गांव की सुनीता देवी (22) की शादी साल भर पहले पड़ोसी बड़ागांव में मिथलेश कुमार के साथ हुई थी। तीन मई की सुबह सुनीता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। विवाहिता की लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली थी। मृतका की मां गीता देवी पत्नी शिव प्रसाद का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार उसने घर आकर जानकारी दी थी लेकिन उसे शांत करा दिया जाता था कि सब ठीक हो जाएगा। बुधवार को ससुरालवालों ने दहेज की खातिर उसकी बेटी की हत्या कर दी। अपराध छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया था। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति मिथलेश, सास व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


बार एसोसिएशन के चुनाव में 22 दावेदारों ने किया नामांकन

No comments



देवेन्द्र कुशवाहा

चायल,कौशाम्बी। बार एसोसिएशन चायल के चुनाव में शनिवार को आखिरी दिन विभिन्न पदों के लिए 22 दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एल्डर कमेटी के सदस्य रिजवान अहमद के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो, महामंत्री पद के लिए तीन, उपमंत्री के लिए एक, कोषाध्यक्ष के लिए दो, प्रकाशन मंत्री, आय व्यय निरीक्षक और पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए एक-एक और कार्यकारिणी सदस्यों के सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच आठ मई को और नाम वापसी नौ मई की दोपहर साढ़े 11 बजे से 3 बजे तक होगा। बार एसोसिएशन का चुनाव 23 मई को होगा।


विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये हड़पे

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के गरई गांव के युवक से विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए। वीजा व पासपोर्ट नहीं मिलने पर युवक ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कराया है। गरई निवासी राधेश्याम पटेल ने बताया कि साल भर पहले घोसियाना गांव का इरफान अहमद उसे विदेश भेजने की बात कही। आरोपित ने उससे वीजा व पासपोर्ट के नाम पर एक लाख रुपये ले लिया था। रकम लेने के छह महीने बाद वीजा, पासपोर्ट देने की बात कही थी। सालभर बीतने पर भी जब वीजा व पासपोर्ट नहीं मिला तो युवक ने रकम वापस मांगी। इस पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। थाने में पीड़ित ने मामले की शिकायत की। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

र्वाचन कार्यालय सूत्रों के अनुसार गणना कार्मिकों तथा अभिकतार्ओं को सुबह छह बजे से ही गणना स्थल पर प्रवेश दिया जायेगा। कार्मिकों की डयूटी की डिकोडिंग उसी दिन सुबह छह बजे किया जायेगा तथा यह जानकारी दी जायेगी कि वे किस नगर पालिका/नगर पंचायत के किस गणना टेबुल पर तैनात किये जायेंगे। गणना कार्मिक अपनी डयूटी प्राप्त करने के बाद संबंधित आर,ओ को रिपोर्ट करेगे। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति की सघन तलाशी ली जायेगी तथा निर्धारित सीमा के भीतर ही वह प्रवेश पा सकेगा।

कड़ी सुरक्षा के साथ होगी नगर निकाय की मतगणना

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। जनपद के दो नगर पालिका व आंठ नगर पंचायतों की मतगणना के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों का मतगणना स्थल पर प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। वोटों की गिनती पर नजर रखने के लिए प्रत्याशियों व उनके अभिकतार्ओं के लिए प्रशासन ने अलग से गैलरी की व्यवस्था की है तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु भारी मात्रा में सुरक्षा लगाया गया है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सिराथू तहसील की नगर पंचायत सिराथू,अझुवा व कडाधाम दारानगर की मतगणना सयारा स्थित बाबू सिंह महाविद्यालय में होगी। जबकि मंझनपुर तहसील के नगर पालिका मंझनपुर,नगर पंचायत करारी,नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के मतो की गणना एम0 वी0 कान्वेंट स्कूल ओसा में होगीं। वही तहसील चायल के नगर पालिका भरवारी,नगर पंचायत चायल,नगर पंचायत चरवा,नगर पंचायत सरायअकिल के मतों की गणना होगी। इस दौरान काउण्टरों में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। प्रत्याशी व उनके अभिकतार्ओं के लिए कुछ दूरी पर प्रशासन ने एक गैलरी की व्यवस्था की है जहां से वे मतों की गिनती पर नजर रख सकेंगे। सुबह से शुरू होने वाली यह मतगणना परिणाम घोषित होने तक अनवरत जारी रहेगी। निर्वाचन कार्यालय सूत्रों के अनुसार गणना कार्मिकों तथा अभिकतार्ओं को सुबह छह बजे से ही गणना स्थल पर प्रवेश दिया जायेगा। कार्मिकों की डयूटी की डिकोडिंग उसी दिन सुबह छह बजे किया जायेगा तथा यह जानकारी दी जायेगी कि वे किस नगर पालिका/नगर पंचायत के किस गणना टेबुल पर तैनात किये जायेंगे। गणना कार्मिक अपनी डयूटी प्राप्त करने के बाद संबंधित आर,ओ को रिपोर्ट करेगे। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति की सघन तलाशी ली जायेगी तथा निर्धारित सीमा के भीतर ही वह प्रवेश पा सकेगा।

मारपीट में कार्रवाई के लिए एसपी से की शिकायत

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सदर कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र के टेवां गांव में दबंगों ने बच्चों के विवाद में विवाहिता को पीट दिया। शनिवार को पीड़िता ने कोतवाली के साथ एसपी से मामले की शिकायत की है। टेवां बाजार की रामकली पत्नी रिग्घू ने बताया कि बुधवार को पड़ोस में बच्चों के बीच विवाद हो गया था। बच्चों के विवाद में आरोपित पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिल उसके घर में घुसकर महिला को पीट दिया। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी टेवां चैकी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस के साथ एसपी से की है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'