कौशाम्बी।*मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव की एक बालिका का विवाह पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के चिरैया नाला टिकरी के एक युवक के साथ साढ़े 3 महीने पहले हुआ था लेकिन साढ़े 3 महीने में ही विवाहिता पर ससुरालियों ने जुल्म अत्याचार की हदें पार कर दी जिससे मजबूरन विवाहिता को अपने मायके वापस आना पड़ा। देवखरपुर कोतवाली मंझनपुर जनपद कौशांबी की मालती देवी मौर्या पत्नी धर्म राज मौर्य ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि अपनी बेटी मोनी मौर्या की शादी 09 मई 2022 को पूरामुफ़्ती थाना क्षेत्र के चिरैया नाला टिकरी गांव निवासी संजय कुशवाहा पुत्र राम सिंह कुशवाहा के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था।
शादी में वर पक्ष की डिमांड और बेटी की शौख पर सोने का कान का झूला कील नथिया लगभग 1 तोला कीमत 50 हजार और लगभग 50 हजार रुपए कीमत के चांदी के जेवर के साथ बेटी की विदाई के समय डबल बेड की पलंग, अलमारी, फ्रिज, कूलर, बक्सा, बर्तन, कपड़ा, बिस्तर, सिंगार का सामान आदि सामान लगभग 50 हजार कीमत का दिया था इसके अलावा 50 हजार तिलक में नगद कपड़ा बर्तन व अन्य सामान लगभग कीमत 10 हजार दिया था। बेटी की बरीक्षा में 25 हजार रुपए नगद व अन्य सामान के साथ विदाई के समय 60 हजार कीमत की एक भैंस भी दिया था। बारातियों के स्वागत सत्कार खाना - पीना आदि आयोजन में भी 2 लाख से अधिक खर्च किया गया है।
महिला ने बताया कि जब बेटी ससुराल पहुंची तो मालूम हुआ कि उसके पति संजय कुशवाहा का अपनी भाभी लालती देवी से पहले से शारीरिक संबंध है। संजय कुशवाहा लालती देवी के साथ पति - पत्नी की तरह रहते हैं और एक बिस्तर में प्रतिदिन सोते हैं। महिला की बेटी को पति से शारीरिक सुख नहीं मिल सका। आए दिन मायके से दहेज कम लाने के लिए मोनी को प्रताड़ित किया जाने लगा। मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की डिमांड ससुरालियों ने शुरू कर दी। मायके के लोगों ने अतिरिक्त सामान देने में असमर्थता जताई गई।
भाभी से अवैध संबंध का जब विवाहिता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट लड़ाई - झगड़ा उत्पीड़न और प्रताड़ना ससुराली जनों द्वारा शुरू कर दिया। आए दिन मोनी मौर्या को मारपीट कर ससुराल में प्रताड़ित किया जाता रहा मोनी मौर्या ने पति संजय कुशवाहा और भाभी लालती देवी के अवैध शारीरिक संबंध हरकत को अपनी सास निर्मला देवी से भी बताया लेकिन निर्मला देवी ने देवर - भाभी के अवैध संबंध को रोकने के बजाय उनका साथ देने लगी और वह भी विवाहिता को गाली - गलौज करने लगी।
विवाहिता ने इस बात की जानकारी लालती देवी के पति अजय मौर्या को दिया अजय मौर्या अपने चाचा बबलू को साथ लेकर मोनी मौर्य को गाली - गलौज धमकी देकर प्रताड़ित करने लगे। तमाम प्रताड़ना से ऊबकर मोनी अपने मायके आ गई। 19 अगस्त 2022 को मायके से बेटी मोनी को बुलाकर उसके पति ससुराल ले गया और ससुराल ले जाने के बाद उसी रात को मोनी ने देवर - भाभी को निर्वस्त्र एक बिस्तर पर लिपटे देखा। विवाहिता के मुताबिक दोनो रतिक्रिया में लिप्त थे जिसका विरोध मोनी ने किया जिस पर मोनी का गला दबाकर हत्या करने की पति और जेठानी ने कोशिश की। विवाहिता ने हो-हल्ला मचाया तो पति ने कहा कि मजाक कर रहे थे। 4 दिन बाद 24 अगस्त 2022 को फिर मोनी के खाने में जेठानी लालती ने जहर मिला कर दिया गया दो निवाला खाते ही विवाहिता को चक्कर आने लगा जिस पर उसने खाना फेक दिया जिससे उसकी जान बच गई।
बेटी के साथ अत्याचार के मामले को लेकर 29 अगस्त को मालती देवी अपनी एक अन्य बेटी सोनी व नाती आशु को लेकर मोनी के ससुराल पहुंची जहां देखते ही मोनी के पति संजय कुशवाहा जेठ अजय मौर्या, जेठानी लालती देवी, सास निर्मला देवी और बेटी का चचिया ससुर बबलू, देवर जितेंद्र लाठी - डंडा लेकर एकत्रित हो गए मुझे और बेटी को गाली - गलौज मारपीट करने लगे। मोनी के पास मौजूद समस्त स्त्रीधन सोने के जेवरात लगभग डेढ़ तोला और लगभग 1 किलो चांदी के जेवरात वा पास में मौजूद लगभग 4 हजार लगभग रुपए मारपीट कर पति, जेठ, जेठानी, सास, देवर और चचिया ससुर ने छीन लिया और गाली - गलौज कर गांव से जाने को मजबूर कर दिया गया। बेटी के ससुराली जनों की प्रताड़ना से पीड़ित मोनी मौर्या वापस देवखरपुर घर लौट आई है। मोनी के मायके लौटने के बाद उसके परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से लेकर नेता मंत्री का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है।

Today Warta