कौशाम्बी। शेखपुर रसूलपुर गांव में मंगलवार को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजन को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने किशोर की तलाश की। सुराग न लगने पर बुधवार को पिता ने चरवा थाना में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर का सुराग लगाने में जुट गई। चरवा क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी रामू यादव किसान हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनका १४ वर्षीय बेटा गोलू घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से मनौरी गया था। देर तक घर न पहुंचने पर उसकी चिंता हुई। सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कहीं, सुराग नहीं लग सका। पुलिस आसपास व ट्यूशन मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से किशोर की खोजबीन में जुटी है।

Today Warta