देश

national

खेत के बाडे के करंट से बालक की मौत

Wednesday, August 31, 2022

/ by Today Warta



पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मवेशियों से बचाव के लिए खेत के चारों ओर दौड़ाया था करंट

कौशाम्बी। सोघिंया गांव के बाहर एक खेत को मवेशी से बचाने के लिए किसान ने करंट लगा रखा था। इसकी चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के बाद परिवार के लोगों में रोना पिटना मच गया। पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कौशाम्बी के सोघिया गांव के चैधरी सरोज का सात वर्षीय बेटा होलुआ बुधवार की शाम करीब पांच बजे खेत की ओर गया था। इसी बीच वह गांव के बबलू ठाकुर के खेत की ओर पहुंच गया। उसने मवेशियों से फसल की रखवाली के लिए तार का बाडा बना रखा था। ऊंपर नीचे की तारों को छोड़कर उसने बीच की एक तार में करंट दौड़ाया था। होलुआ इस बात से अनजान था। वह तार के संपर्क में आ गया। जिससे मौके पर ही करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आसपास रहे लोगों ने हादसा होते देखा तो इसकी जानकारी चैधरी सरोज को दी। रोते बिलखते वह पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चैधरी सरोज के दो बेटे हैं। होलुआ बड़ा था। बेटी की मौत से स्वजन गमगीन हैं।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'