कौशाम्बी। मंझनपुर क्षेत्र की एक किशोरी को कुछ दिनों पहले पश्चिमशरीरा इलाके का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही किशोरी की तलाश शुरू कर दी। मंझनपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी १५ वर्षीय बेटी मंगलवार की शाम लगभग चार बजे घर पर थी। इसी बीच रिजवान पुत्र जाहिद निवासी नगरेहा कला आया। आरोप है कि उसने अपने साथी राजू, अवसान, उस्मान व गुफरान के साथ मिलकर उसकी बेटी को भगा ले गया। खोजबीन के बाद जब जानकारी नहीं हो सकी तो उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने देर शाम सभी आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
.jpg)
Today Warta