देश

national

उ०प्र० गौरव सम्मान के नामांकन के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित

Monday, September 12, 2022

/ by Today Warta

 


कौशाम्बी। उ०प्र० शासन द्वारा वित्तीय वर्ष-2022-23 में उ०प्र० गौरव सम्मान के नामांकन के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित किए गये हैं। उ०प्र० गौरव सम्मान-शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य)ध्ललित कलायेंध्नाट्य विधायेंध्फिल्म व मीडिया, समाज सेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलम्बन, शिक्षा, साहित्य, खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभावों को दिया जाना है। उ०प्र० गौरव सम्मान-उ०प्र० के मूल निवासियों को दिया जाता है, जिन्हांेने विभिन्न विधाओंध् कार्य क्षेत्र के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो तथा देश एवं विदेश में उ०प्र० का नाम रोशन किया हो एवं राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीयध्राज्य पुरस्कार से सम्मानित न किया गया हो। उ०प्र० गौरव सम्मान का उद्देश्य उ०प्र० के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभाव, जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों यथा-कला व संस्कृति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ठता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है, उन्हें उ०प्र० गौरव सम्मान से अलंकृत करना है। उ०प्र० गौरव सम्मान के अन्तर्गत चयनितध्पुरस्कृत कलाकारध्महानुभावों को 11 लाख नगद धनराशि एवं ताम्र पत्र/मोमेण्टों भेंट स्वरूप प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार हेतु इच्छुक महानुभाव 15 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकतें हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'