देश

national

गांव के बाहर फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव

Monday, September 5, 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। मंझनपुर के बारातफारीक गांव के बाहर सोमवार की सुबह एक पेड़ पर फंदे के सहारे अधेड़ का शव लटकता मिला। लोगों ने देखा तो जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी विनोद सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की कानूनी औपचारिकता पूरी की। बारातफारीक गांव निवासी 45 वर्षीय शिवभवन पुत्र कल्लू मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घर वालों ने बताया कि रविवार की शाम वह अचानक घर से गायब हो गया। इसके बाद स्वजन उसकी खोजबीन में जुट गए लेकिन, कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह उसका शव पेड़ की डाल से गमछा के सहारे लटके होने की जानकारी मिली। रोते बिलखते स्वजन मौके पर पहुंचे। इस बीच कोतवाली पुलिस भी आ गई। स्वजन ने पुलिस को आत्महत्या की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी की। वहीं, गांव में हत्या कर लाश लटकाए जाने की चर्चा रही। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की सही जानकारी होगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'