देश

national

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का येलो आरेंज अलर्ट जारी

Sunday, September 4, 2022

/ by Today Warta



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का येलो आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देश भर में 3 चक्रवती सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल पर मॉनसून की ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है। इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित बिहार के कुछ जिले, झारखंड के कुछ जिले सहित पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 सितंबर तक इन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंतरिक, कर्नाटक के तटीय कर्नाटक में भी बिजली गिरने के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। केरल, माहे, कर्नाटक, रायलसीमा में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराया

मौसम विज्ञान द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के 20 जिलों में बारिश का पूवार्नुमान जताया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है। यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराया है। उत्तर प्रदेश के, वाराणसी, प्रयागराज,  गाजीपुर में गंगा उफनाई हुई है जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पानी खेत में आ जाने से फसलें चौपट हो गई हैं। यहां तक कि निचले इलाके में रह रहे लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। वाराणसी में भी बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है। प्रयागराज में तो बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। प्रयागराज में बाढ़ की मुसीबत को इससे समझा जा सकता है कि राहत शिविरों में ही सात हजार से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है। इसके अलावा हजारों परिवार बाढ़ में फंसे हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'