देश

national

नवरात्र: आज से घर-घर सुनाई देगी जय माता दी गूंज

Sunday, September 25, 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। शारदीय नवरात्र इस बार 26 सितम्बर को शुरू व 4 अक्टूबर को सम्पन्न होगी। 5 अक्टूबर विजयादशमी को दुर्गा विसर्जन होगा। नवरात्र में मां दुर्गा के अलग- अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है। साल में चार नवरात्र होती है। दो नवरात्र बिलुप्त होती है। इसलिए चैत्रीय व शारदीय नवरात्र का ही विशेष महत्व होता है। नवरात्र में नौ दिनों तक भक्त माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों का दर्शन, पूजन, अर्चन करते हैं। घरों के अलावा जगह-जगह पांडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। नौ दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'