राकेश केसरी
कौशाम्बी। भवंस मेहता विद्याश्रम, भरवारी का बैज अलंकरण समारोह शुक्रवार को हुआ। विद्यालय के बच्चों की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए उन्हें अलग-अलग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में कालेज के हेडब्वाय के रूप में अभिषेक यादव व हेडगर्ल के रूप में सताक्षी दिवाकर को चुना गया। पीयूष उपाध्याय को श्डिसिप्लिन हेडश् मास्टर व असेंबली इंचार्ज सुहानी द्विवेदी को चुना गया। मास्टर राज पांडेय को स्पोर्ट्स कैप्टन का दायित्व व गरिमा सिंह को कल्चरल इंचार्ज बनाया गया। मास्टर प्रांजल परमार को नेहरू हाउस का कैप्टन, पियूष कुमार को वाइस कैप्टन, ज्योति जायसवाल को कल्चरल इंचार्ज, अलक्षा इकबाल को असेंबली इंचार्ज, गौरव यादव को स्पोर्ट्स इंचार्ज व पंकज कुमार को मेहता हाउस का कैप्टन चुना गया। इसके अलावा अभिषेक पाल को वाइस कैप्टन, अंशु चैबे को कल्चरल इंचार्ज, आकांक्षा सिंह को असेंबली इंचार्ज व रेयान अहमद को स्पोर्ट्स इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई। मास्टर उत्कर्ष विश्वकर्मा को मुंशी हाउस का कैप्टन ,अभिराज त्रिपाठी को वाइस कैप्टन, माया तिवारी को कल्चरल इंचार्ज, दीपिका यादव को असेंबली इंचार्ज व असकरी हसन को स्पोर्ट्स इंचार्ज बनाया गया। मास्टर उमर को मालवीय हाउस का कैप्टन, रेहान अहमद को वाइस कैप्टन, खुशी को कल्चरल इंचार्ज, कोमल को असेंबली इंचार्ज व अंकुर यादव को स्पोर्ट्स इंचार्ज चुना गया। मार्शल के रूप में आवेश अंसारी, वैभव शुक्ला, मो. हमदान, प्रांजल मिश्र, तेजस व अमन तिवारी को चुना गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को उनके कर्तव्यों के निर्वहन की जानकारी दी। इस अवसर पर हेड मिस्ट्रेस निशी, सुधाकर, अनिल कुमार मिश्रा, अवधेश मिश्रा, राम सनेही श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह व सुशील श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Today Warta