कौशाम्बी। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में 17 सितम्बर 2022 को आरबीटेशन से सम्बन्धित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत एवं दिनांक 26,27,28 व 29 सितम्बर 2022 को एनआई एक्ट से सम्बन्धित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायंेगा। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने देते हुए समस्त जनमानस को सूचित किया है कि आरबीटेशन एवं एनआई एक्ट से सम्बन्धित मामलों को सम्बन्धित न्यायालय द्वारा नियत कराकर अधिक से अधिक निस्तारित कराकर विशेष लोक अदालत को सफल बनायें।

Today Warta