आलोक मिश्र कौशांबी : नेवादा विकास खंड के दुर्गापुर गांव में गुरुवार की रात एक किसान का कच्चा मकान जमीदोज हो गया। जिसमें घर की गृहणी महिला मलबे में दब गई। इससे वह अचेत हो गई। घरवालों का शोरगुल सुनकर जुटे लोगों ने महिला को बाहर निकला। घायल महिला को आनन-फानन में तिल्हपुरमोड़ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विकास खण्ड नेवादा के दुर्गापुर गांव निवासी झल्लर सिंह पुत्र गया प्रसाद खेती किसानी करके स्वजनों का भरण-पोषण करते हैं। गुरुवार की रात झल्लर स्वजनों के साथ घर के मकरों में सोए हुए थे। इसी बीच आधी रात दो बजे उनके घर के एक तरफ की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में झल्लर की पत्नी अनिता दब कर अचेत हो गई । दीवार गिरने की आवाज से स्वजनों भी नींद से जाग गए। महिला की हालत देखकर स्वजनों के होश उड़ गए। स्वजनों की शोरगुल सुनकर जुटे लोगों की मदद से महिला को बाहर निकला गया। आनन-फानन में महिला को तिल्हपुरमोड़ के सिद्धि अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला की स्थिति ठीक है।

Today Warta