देश

national

मूरतगंज ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह निलंबित

Monday, September 19, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

इमामगंज कौशाम्बी। अरविन्द सिंह (प्रथम) को जिला विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है किसी प्रधान से मोबाइल दूरभाष पर पैसे के लेन-देन का आॅडियो वायरल हुआ था जानकारी मिलने के बाद मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रोष व्यक्त करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध तत्काल अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे सीडीओ के निर्देश पर अरविन्द सिंह (प्रथम) ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड मूरतगंज की जांच डीपीआरओ ने की थी प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने एवं सरकारी सेवा आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने के आरोप में जिला विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है निलम्बन की अवधि में अरविन्द सिंह (प्रथम), ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड चायल से सम्बद्ध किए गए हैं सम्बन्धित प्रकरण में जाँच अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी को नामित किया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'