देश

national

जानलेवा साबित हो रहे तिपहिया वाहन

Thursday, September 8, 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। जनपद के विभिन्न मार्गो में सैकड़ों की संख्या में चल रहे तिपहिया वाहन जानलेवा बन चुके हैं। छिटपुट घटनाओं के अलावा हाल ही में घटित घटनाओं से भी पुलिस और परिवहन महकमा नहीं चेता है। मौजूदा समय में भी क्षमता से अधिक सवारियां लेकर तिपहिया वाहन धड़ल्ले से मार्गो पर दौड़ रहे हैं। जिला मुख्यालय तक चलने वाले तिपहिया वाहन मंझनपुर मुख्यालय चैराहा से भारी तादाद में सवारियां ढ़ोते हैं। क्षेत्र के करारी, पश्चिम शरीरा, महेवाघाट, भरवारी, सिराथू, सैनी, कड़ा, अझुवा, मूरतगंज, मनौरी, चरवा से भी तिपहिया वाहनों पर बेतरतीब ढंग से सवारियां बैठायी जाती हैं।सिराथू से मंझनपुर मार्ग पर चलने वाले तिपहिया वाहनों से रोजाना छिटपुट दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटनाओं के बावजूद पुलिस और परिवहन महकमा इन जानलेवा तिपहिया वाहन के संचालन पर रोक नहीं लगा पा रहा है। सैकड़ों की संख्या में चल रहे तिपहिया वाहन आवागमन में व्यवधान तो उत्पन्न ही कर रहे हैं, साथ ही लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'