देश

national

अपनादल एस ने शुरू किया सदस्यता अभियान

Sunday, September 4, 2022

/ by Today Warta



मूरतगंज से अभियान का शुभारंभ,जिले में दो लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य
कौशाम्बी। अपना दल (एस) ने रविवार से जिले में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मूरतगंज स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस में मंडलीय सदस्यता प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने किया। पार्टी का जिले में लगभग दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए हर गांव व बूथ स्तर पर पहुंचकर लोगों को जोड़ने की योजना है। सदस्यता प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। कौशांबी में पार्टी दो लाख लोगों को जोड़ेगी। इसके लिए जरूरी है कि हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रियता दिखाएं। एक माह में निश्चित लक्ष्य को पूरा करना है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सचिव पंचायत मंच जवाहर लाल पटेल, प्रदेश सचिव भागीरथी सिंह पटेल व रमेश पटेल ने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। बिना सामूहिक प्रयास से इससे पूरा करना संभव नहीं है। अब हमारी बारी है कि हम खुद को साबित करें। हमें राज्य पार्टी का दर्जा मिला है। यह इसका परिणाम है कि हम लगातार सक्रिय हैं। यह सक्रियता अभियान में दिखे तो पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवनारायण सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, चंद्रभवन पाल, शिव भवन सिंह, शिव सागर पटेल, राममिलन पटेल, वीरेंद्र पटेल, छत्रपाल पटेल, प्यारेलाल, आनंद बिहारी, दीपक पटेल आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'