इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र'
नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बिखरे संस्कृतियों के रंग
ललितपुर। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय संगीत एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को जिला स्तरीय संगीत एवं चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक शेर सिंह वरुण व प्रधानाचार्य नमिता गुप्ता एव शिक्षकों ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। जनपद के 14 इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने जनपद स्तरीय संगीत एवं चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमे नृत्य, गायन वादन एवम् सुगम संगीत शानदार प्रस्तुति की। कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हो तो कभी उड़ान कम नहीं होती,ऐसा ही साबित किया है नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की दिव्यांग छात्रा जो कि दोनों हाथों से दिव्यांग है ऐसी कला आर्ट बनाई कि जिला विद्यालय निरीक्षक व शिक्षा विधायक ने तारीफ करते हुए दिव्यांग छात्रा सोनम का हौसला बढ़ाया और इनाम में नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक शेर सिंह वरुण ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। हम सब को बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। शिक्षा विधायक सुरेश त्रिपाठी ने छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की प्रतिभाएं छुपी हुई है। जिन्हें निखारने का काम ईश्वर ने शिक्षकों को दिया है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लोकगीत संगीत वादन संगीत गायन तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का काम किया। इस अवसर पर पर शिक्षा विधायक सुरेश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक शेर सिंह वरुण, प्रधानाचार्य नमिता गुप्ता, सहायक अध्यापक रूपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, स्वेता गौतम, शिक्षक पी के जैन, सत्येंद्र सिंधई तथा निर्मायक रहे ओपी बिरथरे राजू आचार्य, सुबोध शर्मा, स्कूल का समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हर्षिता संज्ञा ने किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
.jpg) 
 
 
.png) Today Warta
Today Warta