देश

national

पं.दीनदयाल उपाध्याय का 106वां जन्म दिवस मनाया

Sunday, September 25, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र'

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। मंडल जाखलौन के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 93 वें एपिसोड को सुना। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 106 वां जन्मदिवस श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया। सर्वप्रथम पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को पूरे मनोयोग के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम के संपन्न होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व पर बोलते हुए मुख्य वक्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौन्तेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन परिचय देते हुए बताया कि उनका जीवन कठिनाईयों में निकला। बचपन में 7 वर्ष की अवस्था में माता पिता की छत्रछाया से वंचित होने के बाद भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कठिन संघर्ष किया।उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय गणित में सदैव अब्बल रहते थे। लखनऊ में इन्होंने मासिक पत्रिका राजधर्म का प्रारंभ किया। साथ ही साथ साप्ताहिक पांचजन्य और दैनिक स्वदेश का संपादन किया। इन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया 1950 में लियाकत समझौते का विरोध करते हुए उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनसंघ के इतिहास में 1968 में इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय में संदिग्ध परिस्थितियों में इनकी मृत्यु हुई। उनके सम्मान में इस स्टेशन का नाम परिवर्तित कर दीनदयाल नगर कर दिया गया। कार्यक्रम में देशराज राजपूत, अजय श्रीवास्तव, रविंद्र पाठक, शीतल राजपूत, निहाल राजपूत, अरविंद रजक, राजकिशोर रावत, मनोहर अहिरवार, जितेंद्र रिछारिया, पंकज तिवारी, अरविंद रजक, जगदीश झा, काशीराम यादव, तुलसी, प्रीतम अहिरवार, मनोहर अहिरवार, विवेक सैन उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'