लगातार हो रहीं चोरियों व कस्वे में व्याप्त समस्याओं के निराकरण में थाना मड़ावरा पुलिस नाकाम
भाजपा जिलाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंप शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण के लिए की गयी मांग
ललितपुर। मंडल मड़ावरा अंतर्गत कस्वा मड़ावरा क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरियों में पुलिस की नाकामी और निष्क्रिय कार्यशैली से असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों की आवाज को बुलंद करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी एवं युवामोर्चा अध्यक्ष अमित भंडारी ने एक शिकायती पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन को सौंपते हुए हुए शीघ्र ही चोरियों के खुलाशा करवाने के साथ ही थाना प्रभारी द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति दिखाई जा रही निष्क्रियता और ढिलमुल रवैये के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यवाही की मांग की गयी।
भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपे शिकायती पत्र में मण्डल अध्यक्ष ने थाना प्रभारी मड़ावरा पर आरोप लगाते हुए बताया कि कस्वा मड़ावरा के गल्ला व्यापारी जिनेन्द्र कुमार जैन जो कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं व उनका सम्पूर्ण परिवार विगत 3 दशकों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है वह जैन तीर्थ शिखर जी गए हुए थे इसी बीच उनकी कस्वे स्तिथ गोदाम से जो कि मड़ावरा मदनपुर मुख्यमार्ग पर थाने से कुछ ही दूरी पर है वहाँ से चोरों द्वारा करीब70बोरी मसूर चोरी से उठा ली गयी जिसके सम्बन्ध में पीडि़त व्यापारी द्वारा खोजबीन कर मय सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के नामजद चोरों की तहरीर थाना मड़ावरा पुलिस को सौंपी थी जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने जिस किराए के वाहन से कुछ बोरियां ले जायीं गयीं थी उसके चालक को तो पकड़कर बंद कर दिया किन्तु मुख्य अभियुक्तों को 6दिन बीतने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जबकि सभी चोरों के नाम उजागर हो चुके हैं फिर भी पुलिस शिथिल रवैया अपनाए हुए है साथ ही उल्टे व्यापारियों से ही असभ्य भाषा में वार्तालाप कर बेइज्जत करने का काम कर रही है जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापारी वर्ग में भी शासन प्रशासन के प्रति असंतोष व्याप्त हो रहा है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित भंडारी ने जिलाध्यक्ष ललितपुर को शिकायती पत्र सौंपते हुए शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण करवाने व कार्यकर्ताओं और व्यापारियों से असभ्य असंसदीय भाषाशैली का प्रयोग करने वाले थाना प्रभारी मड़ावरा पर कार्यवाही करवाने की मांग की है।

Today Warta