मोदी बोले- राम मंदिर निर्माण से खुश थीं दीदी, उनके स्वरों ने दुनिया को जोड़ा
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू के किनारे नयाघाट चौराहा अब लता मंगेशकर चौराहा के नाम से जाना जाएगा। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर बने स्मृति चौक का लोकार्पण बुधवार को उट योगी ने किया। उनके साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे। लता मंगेशकर के भतीजे और बहू भी रहे। नरेंद्र मोदी अपना वीडियो संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लता दीदी सरस्वती की साधिका थीं। उनके स्वरों ने दुनिया को जोड़ा। मोदी ने कहा कि लता दीदी राम मंदिर निर्माण से खुश थीं। लता मंगेशकर की आज 93वीं जयंती है। लोकार्पण से पहले लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद लता के भतीजे आदिनाथ मंगेशकर और बहू कृष्णा मंगेशकर का स्वागत किया गया। लता के गाए भजनों की प्रस्तुति महाराष्ट्र की गायिका सावनी रविंद्र ने दी।
लता के नाम पर यूनिवर्सिटी भी खुलेगी
योगी ने कहा कि लता जी के दिन की शुरूआत राम जी की पूजा से होती थी। यह चौक बनना विश्व रिकॉर्ड जैसे है। अयोध्या इतनी विकसित हो रही है, इससे टूरिज्म और आध्यत्मिक विकास होगा। जी किशन रेड्डी ने कहा कि 5 सालों में वढ पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाई तय करेगा।
30 दिन में करीब 8.50 करोड़ रुपए लगे
लता मंगेशकर चौक के कंस्ट्रक्शन को दिखाने के लिए एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसको 30 दिन में करीब 8.50 करोड़ की लागत से बनाया गया है। अयोध्या शोध संस्थान से प्रकाशित ग्लोबल इंसाइक्लोपीडिया आॅफ रामायण के 11 पुस्तकों का विमोचन भी होना है। चौक का उद्घाटन 28 सिंतबर की सुबह 11 बजे किया गया। लता मंगेशकर चौक के उद्घाटन में सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। यहां लता मंगेशकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन सीएम योगी करेंगे, साथ में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्?डी भी होंगे।
संतों के साथ मुलाकात
राम कथा पार्क में संतों के साथ उट योगी दोपहर में मुलाकात करेंगे। दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद उट राम कथा पार्क से रवाना होंगे। इसके बाद यहां से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।