राजेद्र प्रसाद मिश्रा
बारा।प्रयाग संगम सेवा संस्थान की ओर से विगत कुछ वर्षों से रोशनी के पर्व दीपावली पर गरीब एवं असहाय लोगों जैसे कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को चिन्हित कर कुछ खाद्य पदार्थों ,मिट्टी की दियालियों,रुई एवं बाती आदि सामग्रियाँ वितरित की जाती हैं। प्रयाग संगम सेवा संस्थान का मानना है कि हम सभी दीपावली पर्व को बहुत ही अच्छे तरीके से मनाने का प्रयास करते हैं लेकिन अभी भी हमारे आसपास के स्थानों पर बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिनके घरों में दीपावली पर्व पर भी दिये नहीं जल पाते। इसी पहल के साथ संस्थान का प्रयास है कि इस दीपावली पर भी जिनके घर दिया भी नहीं जल सकता, उनके घरों तक रोशनी पहुंचाई जाय। अगर हम लोगों ने एक-एक घर को भी रोशन करने की ठान लिया तो पूरे बारा विधानसभा क्षेत्र के किसी भी घर में अंधेरा नहीं रहेगा। प्रयाग संगम सेवा संस्थान सभी के सहयोग से पिछले कुछ वर्षों से इस परम्परा का निर्वहन करता आ रहा है।इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना और अधिक घरों तक रोशनी पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है।

Today Warta