देश

national

महिला से दुष्कर्म, भाई ने दी तहरीर

Monday, October 3, 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी 

कौशाम्बी। सरायअकिल क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ युवक ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। जानकारी के बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद से वह मायके में एक कमरा बनाकर रहती है। आरोप है कि रविवार की रात करीब नौ बजे एक युवक उसके कमरे में आ गया। उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें भी आई हैं। पीड़िता ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इस पर भाई ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'