राकेश केशरी
कौशाम्बी। फतेहपुर बेला गांव की एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर रंजिशन घर में चोरी करवाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। बेला फतेहपुर निवासी इंद्ररानी पत्नी कल्लू ने एसपी को दी गई तहरीर में बताया कि गांव का एक व्यक्ति उससे रंजिश रखता है। ऐसे में वह उसका नुकसान करने में लगा रहता है। उसका कहना है कि एक व्यक्ति की जमीन उसने खरीदी थी। अपने पिता की मौत के बाद वह जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसके लिए परेशान करता है। बताया कि उसके नाम पर एक तालाब का पट्टा है। इस पर कब्जे के लिए भी वह प्रयास कर रहा है। इसके लिए उसने घर पर करीब एक सप्ताह पहले चोरी भी करवा चुका है। उसका कहना है कि चोर 40 हजार की नकदी समेत उसके व बेटी का करीब दो लाख रुपये के गहने उठा ले गए। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।

Today Warta