राकेश केशरी
कौशाम्बी। करन चैराहा से सटे हर्रायपुर के काली मंदिर के महंत की पोटली रविवार की रात चोरी हो गई। इसमें भंडारे के लिए मिले चंदे के 16 हजार रुपये थे। चोरी के बाद भंडारे का आयोजन नहीं हो सका। महंत ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मध्य प्रदेश के सगरा भीटी निवासी सुरेंद्र महाराज पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद सरायअकिल के हर्रायपुर में बने काली मंदिर के महंत है। नवरात्रि के अष्ठमी के दिन मंदिर का भंडारा होना था। इसके लिए महंत ने लोगों से चंदा लेकर तैयारी की थी। आरोप है कि भंडारे में प्रयोग होने वाली कुछ सामग्री खरीद ली थी। अन्य सामग्री सोमवार की सुबह खरीदना था लेकिन रविवार की रात किसी ने उनकी पोटली मंदिर परिसर से चोरी कर ली। ऐसे में रुपये नहीं बचे तो भंडारे का आयोजन नहीं हो सका। महंत ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है। उनका कहना है कि वह वैष्णो समुदाय से हैं। भंडारा न होने से चिंतित हैं। पुलिस ने तहरीर के बाद जांच पड़ताल की बात कही है।

Today Warta