देश

national

पूजा पण्डालों में बालू,पानी,अग्निशमन रखने के जिला प्रशासन ने दिये निर्देश

Monday, October 3, 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी 

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने जनपद के सभी थाना पुलिस को उनके क्षेत्र में स्थापित पूजा पाण्डालों पर्याप्त मात्रा में बालू,पानी व अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश देते हुए इसका कडाई से पालन कराने की बात कही है। गौरतलब हो कि प्रदेश भदोही जनपद के एक पूजा पाण्डाल में आग लग जाने पर शासन के निर्देश पर सतर्कता की दृष्टि से पूरे प्रदेश के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को इस बात का निर्देश मिला है। सोमवार को डीएम व एसपी ने जनपद के सभी थानाध्यक्षो को इसका पालन सुनिश्चित कराये जाने को कहा है। अधिकारी द्वय द्वारा दिये निर्देश के बाद जनपद के सभी थानाध्यक्षो ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित पूजा पाण्डाल के आयोजको से वार्ता कर शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन किये जाने की बात कही। पुलिस टीम द्वारा अपने - अपने क्षेत्र के नवदुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों को जागरूक करते हुए कहा गया कि पंडालों में पर्याप्त मात्रा में पानी,बालू रखें संभव हो तो अग्निशमन यंत्र भी रखें ताकि अचानक से होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके। पुलिस द्वारा आयोजकों से यह भी कहा गया कि पंडाल परिसर में विद्युत तारों के रखरखाव का विशेष ध्यान दें साथ ही व्यवस्थित रूप से ही पूजा पाठ कराएं। वही पुलिस के निर्देश के बाद आयोजक पंडाल में पानी बालू समेत अग्निशमन यंत्र रखने के क्रम में जुट गए हैं। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'