देश

national

घोटाला: बंद खाते से सेक्रेटरी ने निकाला सवा सात लाख

Monday, October 3, 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी 

कौशाम्बी। विकास खण्ड सिराथू के कासिया ग्राम पंचायत में विकास योजनाओं में जमकर धांधली हो रही है। अफसरों के गठजोड से सेक्रेटरी ने स्थानतांरण के होने के बाद बंद खाते से सवा सात लाख रुपये निकाल लिया है। अफसरों से मामले की शिकायत हुई तो ब्लाक में हडकम्प मच गया। सेक्रेटरी के बचाव में उतरे अफसरों ने दोबारा सचिव को कासिया में नियुक्त कर दिया है। सिराथू विकास खण्ड के कासिया में ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश चैधरी की तैनाती थी। शासन के निर्देश पर 28 जून को सतीश चैधरी को हटाकर मनोज सोनी को तैनात कर दिया गया था। इसके बाद 29 जून को मनोज सोनी को सतीश ने चार्ज सौप दिया था। आरोप है कि 8 सितम्बर को सतीश चैधरी ने अफसरों से सांठगाठ कर सात लाख बीस हजार रुपये बंद खाते से निकाल लिया। स्थानतांरण के बाद बंद खाते से रकम निकलने की शिकायत ग्रामीणों ने अफसरों से किया तो ब्लाक में हड़कंप मच गया। आरोप है कि स्थानतांरण के बंद खाते से पैसा निकलने की शिकायत होते ही अफसर कार्रवाई के बजाय मामले को निपटाने में लग गए। साथ ही सप्ताह भर के अंदर मनोज सोनी को हटाकर सतीश चैधरी को कासिया का चार्ज पुन: सौप दिया गया है। अफसरों के गठजोड़ से सेक्रेटरी मामले में लीपापोती कर पुराने कार्यो के बकाया हवाला देकर मामले को दबाने में लगा है। पखवारा बीतने के बाद भी कारवाई न होने पर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीएम सहित अफसरों से किया है। मामले में सीडीओ डॉ० रवि किशोर त्रिवेदी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है,यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'