देश

national

मार्ग में भरा गंदा पानी,स्कूली बच्चो सहित राहगीरो को हो रही परेशानी

Monday, October 3, 2022

/ by Today Warta

 



राकेश केशरी 

कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील के विकास खण्ड कौशाम्बी के धरमपुर गांव को जाने वाले रास्ते में गंदा पानी भरा है, जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बतां दें कि कनैली से दिया उपरहार सहित लगभग दर्जनों गांव का जोड़ने के लिंक रोड बनवाई गई थी,लेकिन जिम्मेदारों के अनदेखी का शिकार रही दिया उपरहार प्राथमिक विद्यालय के आगे सडक पर लगभग 3 फुट गंदा पानी भरा हुआ है जिससे ग्रामीणो व स्कूलों के बच्चों को आने जाने में  कठिनाई का सामना करना पड रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी की लापरवाही देखने को मिल रही,जहां संचारी रोग के रोकथाम के लिए सरकार कार्यक्रम चला रही है,तो वही दूसरी ओर डेंगू और वायरल फीवर से लोग परेशान है,रोड पर भरा गंदा पानी सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम पर एक बड़ा सवाल है,हद तो जब हुई एक एंबुलेंस पलटने से बची,ड्राइवर की सूझ बूझ से कोई अनहोनी नही हुई। लोगों का कहना है कई बार जनप्रतिनिध और खंड विकास अधिकारी से शिकायत की गई,लेकिन सब बेअसर रहा। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'