राकेश केसरी
कौशाम्बी। दीपावली पर्व को लेकर जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने विद्यालय परिसर में रंगोली व घरौंदा बनाकर दीपावली पर्व मनाया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाई। परिषदीय स्कूलों के साथ ही अन्य स्थानों में शनिवार को बच्चों ने दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने आकर्षक रंगोली व घरौंदा बनाया। बच्चों की कलाकारी ने शिक्षकों व अन्य लोगों को मन मोह लिया। कड़ा क्षेत्र एचएचए इंटर कालेज टेढ़ीमोड अंदावा में बच्चों विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई। इसके साथ ही उनके बीच दीपावली में पटाखों को प्रयोग करें या नहीं इस पर परिचर्चा भी हुई। प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी में भी बच्चें ने रंगोली व घरौंदा बनाया।

Today Warta