राकेश केसरी
कौशाम्बी। एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर आलम चंद परिसर में शनिवार को दीपावली पर्व का आयोजन किया गया। इस दाौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में रंगोली सजाते हुए दीप जलाए। चेयरमैन संदीप कुमार मौर्य ने बच्चों को दीपावली व धनतेरस की शुभकामनाएं दी। कहा कि आज का दिन हम सब के लिए महत्वपूर्ण है। हिंदू धर्म में धनतेरस व दीपावली का विशेष महत्व है। प्रधानाचार्य महेश कुमार ने बच्चों को दीपावली मनाने से जुड़ी जानकारी दी। बताया कि दीप अंधेरे में उजाला लाते हैं। हर व्यक्ति अपने अंदर के अंधकार को दूर कर उजाले की ओर बढ़े। उन्होंने बच्चों को पटाखे से दूर रहने की बात कही। कहा कि यह किसी भी तरह से हमारे हित में नहीं है। इससे प्रदूषण के साथ ही धन की बरबादी होती है। इस मौके पर दीपक सिंह मौर्य, प्रमोद कुमार, महरोज फातमा,राम सिंह कुशवाहा, महेंद्र सिंह यादव व मंदा देवी आदि मौजूद रहे।

Today Warta