रावेंद्र शुक्ला
प्रयागराज। विष्णुपुरी कॉलोनी में ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया है। किरन देवी ने चोरी की एफआईआर पूरामुफ्ती थाने में दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि पांच अक्तूबर को वह अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर गई थीं। इस बीच चोरों ने ताला तोड़ दिया। आलमारी में रखा झुमका, कान का टप्स, अंगूठी, मंगलसूत्र, कान की बाली और जरूरी कागजात उठा ले गए। इसके बाद घरेलू सामान भी गायब है। वापस लौटने के बाद चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। शहर में लगातार चोरी की वारदात ब़ढती जा रही है, बंद घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। पुलिस गश्त न होने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

Today Warta