देश

national

साकेत धाम में साध्वी रजनी कृष्णा द्वारा कथा का छठा दिन

Wednesday, October 19, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

गौशाला पहुंच गउओं को भोग लगाया गया

रासलीला और रुक्मिणी विवाह की कथा सुन आनंदित हुए श्रोता

उन्नाव। 150वें श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत श्रीधाम वृंदावन से पधारी साध्वी रजनी

कृष्णा ने छठे दिन की कथा में रासलीला का मनोरम चित्रण और  श्रीकृष्ण रुक्मिणी का विवाहोत्सव हुआ। साध्वी रजनी जी के भजन मंडल के भजनों में तालियां और राधे राधे घोष कर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने  आनंद उत्सव में भाग लिया। सुबह रजनी जी श्रीरामलीला कमेटी पदाधिकारियों के साथ गदन खेड़ा बाईपास और सिंगरोसी स्थित गौशालाओं में पहुंच गउओं को गुड़ चना खिला कर सभी से गौवंश रक्षा के लिए आवाहन   कर जीवन सफल बनाने का मार्ग सुझाया। भागवत भगवान की आरती में अध्यक्ष संजय राठी, महामंत्री अरविंद कुमार कमल, मार्गदर्शक चंद्रप्रकाश अवस्थी, मुख्य सेवायत कृष्ण प्रिय मोती श्याम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, मीडिया प्रमुख डॉ मनीष सिंह सेंगर, प्रबंधक संजीव गुप्ता राजा, व्यवस्थापक चौधरी कौशल किशोर यादव, दैनिक यजमानों में अनिल गुप्ता भोला, रजनी रस्तोगी, इंदु प्रकाश अवस्थी सहित मनीष तन्नू, राजन मिश्रा, शिवम तिवारी, शांतनु, राजेश आदि ने भाग लिया। कमेटी पदाधिकारियों ने जिलेवासियों के प्रति आभार जताया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'