देश

national

पीडब्ल्यूडी आफिस में धरना प्रदर्शन

Saturday, October 29, 2022

/ by Today Warta

 


                             

 विमल सिंह   बांदाI लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर खंडीय सहायको की पदोन्नति स्थायीकरण एवं अन्य कई महत्वपूर्ण समस्यायों के निस्तारण हेतु मुख्य अभियन्ता मुख्यालय - 2 लो0नि0वि0, लखनऊ को दिनांक 08.09.2022 द्वारा हड़ताल की नोटिस प्रेषित की गई थी किन्तु संघ के सदस्यों की समस्या के निराकरण पर मुख्य अभियन्ता मुख्यालय-2 स्तर से कोई कार्यवाही निश्चित समयावधि मे नहीं की गई जिससे संघ के सदस्यो में रोष एवं खेद व्याप्त है संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी ने सर्वसहमति से दिनांक 28.10.2022 एवं29.10.2022 तक विभागीय उच्चाधिकारियों के कार्यशैली के विरूद्ध दो द्विवसीय कलम बन्द हडताल प्रदेश स्तर पर समस्त खण्डीय कार्यालय में आवाहन किया गया है प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर जनपद बांदा लोक निर्माण विभाग के समस्त लिपिक वर्ग दो दिवस कलम बन्द हड़ताल पर है उ०प्र० लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिऐशन एवं प्रमुख अभियन्ता एवं मुख्य अभियन्ता मिनिस्टीरियल एसोसिऐशन एवं उ0प्र0 लो०नि०वि० सर्किल ऑफिस मिनिस्टीरियल एसोसिऐशन एवं उ०प्र० लो0नि0वि० पी०ए० स्ट्रेनोग्राफर एसोसिऐशन दो द्विसीय हडताल में पूर्णरूप से सहभागिता कर रहा है उ०प्र० लो0नि0वि0मिनिस्टीरियल एसोसिऐशन बांदा के अध्यक्ष श्री रामकिशोर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार जिलामंत्री श्री गौरव कुमार एवं क्षेत्रीय मंत्री श्री गंगादीन कुशवाहा के साथ संघ के अन्य पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यो ने हडताल में प्रतिभाग किया यदि उच्च अधिकारियो द्वारा संघ के सदस्यों के समस्याओ का निराकरण नहीं किया गया तो ऐसी स्थिति में यह हडताल अनावरत जारी रहेगी जनपदीय पदाधिकारी द्वारा हडताल का पूर्ण समर्थन करने एवं निष्ठा से प्रतिभाग करने एवं संगठित होने हेतु संघ के सदस्यों से अनुरोध किया गया।*

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'