प्रयागराज : दीपावली की रात घर-आंगन को रोशन करने के लिए आकर्षक डिजाइन के दियों, लाइटिंग, सजावटी सामानों की बिक्री हो रही है। वहीं बच्चों के मनपसंद नए डिजाइन के खिलौने व स्वदेशी सामान से बाज़ार गुलजार है। सिविल लाइंस, कटरा, कर्नलगंज, प्रीतमनगर, चौक, के प्रमुख बाजार शनिवार को ख़रीदारों की भीड़ से गुलजार हैं। जियालाल जो कई वर्ष से यह धंधा कर रहे हैं, कहते हैं कि इस बार लोग चीन के सामानों को छोड़कर मिट्टी की बनी सामग्री ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दीपावली में मिट्टी के खिलौनों का खास महत्व है। खिलौनों से घरौंदे को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे घर हमेशा खुशियों से भरा रहता है और घर में अन्न, धन की कमी कभी नहीं होती है।


Today Warta