देश

national

हिन्दू राष्ट्र व जन कल्याण हेतु सभी संगठन मिलकर कार्य करें : सुरेश जी महाराज

Sunday, October 9, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर, प्रयागराज। आचार्य राम यश द्विवेदी के नेतृत्व में शिव गंगा आश्रम (झूंसी, प्रयागराज) में गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के समाजसेवियों का भव्य स्वागत हुआ तथा हिन्दू राष्ट्र, पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण, विप्र समाज हित व विश्व कल्याण हेतु चिंतन गोष्ठी आयोजित हुई।  जानकारी के अनुसार तीर्थराज प्रयागराज के झूंसी में स्थित शिव गंगा आश्रम में आचार्य राम यश द्विवेदी के नेतृत्व में गुजरात, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवियों की एक चिंतन गोष्ठी हुई जिसमें पूज्य शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के शिष्यों, आदित्य वाहिनी शिव गंगा आश्रम के साधक, पीडब्ल्यूएस परिवार, विश्व ब्राहमण महासभा ट्रस्ट, भागीरथी लोक सेवा संस्थान व भागीरथी ज्योतिष अनुसंधान संस्थान एवं परामर्श केंद्र व हेल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी व सदस्य सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सभी संगठनों द्वारा उपस्थित समाजसेवियों का भव्य स्वागत किया गया। पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय ने अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस देवालय-शिक्षालय की योजना को विस्तार से बताया जबकि आचार्य राम यश द्विवेदी ने पीडब्ल्यूएस परिवार तथा भागीरथी लोक सेवा संस्थान के जनहितकारी कार्यों को सबके समक्ष रखा वहीं डॉक्टर अनीता मिश्रा ने विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। सुरेश जी महाराज, राष्ट्रीय मंत्री, आदित्य वाहिनी शिव गंगा आश्रम प्रभारी हिन्दू राष्ट्र निर्माण ने हिंदू राष्ट्र निर्माण तथा जन कल्याण हेतु सभी संगठनों को मिलकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सुरेश जी महाराज राष्ट्रीय मंत्री आदित्य वाहनी  शिव गंगा आश्रम तथा प्रभारी हिंदू राष्ट्र अभियान, पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद), आचार्य राम यश द्विवेदी भागीरथी लोक सेवा संस्थान, डॉक्टर अनीता मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महासभा, राजीव मिश्रा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महासभा, आनंद चौबे राष्ट्रीय प्रभारी विश्व ब्राह्मण महासभा, अजय पाण्डेय सचिव भागीरथी लोक सेवा संस्थान प्रयाग राज, अशीष कृष्ण त्रिपाठी जी कार्यकारणी सदस्य भागीरथी लोक सेवा संस्थान, अनुज मिश्र सदस्य भागीरथी लोक सेवा संस्थान, प्रीती चौबे, मोनू त्रिपाठी, कृपा शंकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महासभा, ज्योतिषाचार्य डॉ बालमुकुंद त्रिपाठी भागीरथी ज्योतिष अनुसंधान संस्थान एवम परामर्श केंद्र, बाबूलाल जी शर्मा राष्ट्रीय प्रभारी, नरेंद्र शर्मा राष्ट्रीय सचिव, कृपाशंकर द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव सपना हेल्प फाउंडेशन, सुमन रानी उपाध्यक्ष हेल्प फाउंडेशन,श्रवण कुमार अवस्थी प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा विश्व ब्राह्मण महासभा, कंचन हेल्प फाउंडेशन आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'