आलोक मिश्र
कौशाम्बी। सरायअकिल कस्बा में शारदीय नवरात्र पर्व पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्र अनुष्ठान आयोजन के बाद शुक्रवार को भक्तों ने गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए बेरुई तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। नगर पंचायत सरायअकिल में एक दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं को नवरात्र पर्व पर स्थापित किया गया था। स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का भक्तगण नौ दिन पूजा पाठ करते है। विजयदशमी के बाद प्रतिमाओं को तालाबो में विसर्जन किया जाता है। सरायअकिल रामलीलाल कमेटी विजयदशमी के दिन रावण दहन और दो दिवसीय मेला का आयोजन करते है। इससे स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को मेले के दूसरे दिन दशहरा मेला के बाद प्रतिमा विसर्जन का आयोजन बड़ी धूमधाम से करते है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान महिलाएं सिर पर कलश रख प्रतिमाओं के साथ कस्बे का भ्रमण करते हुए करन चैराहा, रामलीला मैदान, हनुमान मंदिर, चावल मंडी, चंद्रशेखर पार्क, भगौतीगंज, पटेल चैराहा से होकर फकीराबाद होते हुए बेरुई गांव में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित की गई।

Today Warta