राकेश केसरी
कौशाम्बी। अश्विन मास के शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंझनपुर तहसील के सीमावर्ती गांव लौधना स्थित जयतारा आश्रम लौधना में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जयतारा आश्रम लौधना के महंत स्वामी गणेशानंद के मार्गदर्शन में भंडारे में आसपास के गांवों के सैकडो लोग शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद एवं फतेहपुर के सीमावर्ती गांवों के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। भंडारे में शरद पूर्णिमा पर्व पर खीर पूडी का प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया। शरद पूर्णिमा पर्व पर विशेष किस्म की स्वादिष्ट खीर का भंडारे में लोगों ने चाव के साथ विशेष आंनद लिया। भंडारे एवं शरद पूर्णिमा पर्व के अवसर पर महंत स्वामी गणेशानंद ने मौजूद रहे भक्त जनों को प्रवचन भी किया। अपने प्रवचन में गणेशानंद ने कहा कि मनुष्य सन्मार्ग पर चलकर परमात्मा को पा सकता है। भगवान को धर्म और सद्कर्म से युक्त भक्तिभाव अधिंक प्रिय है। अतएव मनुष्य को धर्म एवं सदकर्म करना चाहिए। बालकनाथ, महराज, संजय सिंह, अनंत सिंह, श्रवण कुमार आचार्य आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।