देश

national

प्रशिक्षित युवाओं से ही होगा मजबूत भारत का निर्माण

Tuesday, October 18, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

भाजपा युवा मोर्चा का जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

कौशाम्बी। आजादी के बाद देश में एकात्मक की विचार धारा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्रवाद को मजबूत करने को लेकर किया गया। जिसमें परिवार वाद से इतर एक ऐसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को खड़ा करने की सोच मौजूद रही। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में बोलते हुए राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर ने कही। इसके साथ शिविर के संगठन के कोषाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने कही और जिलाध्यक्ष अनिता त्रिपाठी ने सत्र में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण शिविर को चार सत्रों में आयोजित किया गया जी नंबर विभिन्न अतिथियों ने संगठन को लेकर अपने-अपने विषयों पर विचार व्यक्त किया इस शिविर में प्रथम सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद विनोद सोनकर, दूसरे सत्र को भाजयुवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, तीसरे सत्र को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिता त्रिपाठी चैथे सत्र जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि संगठन के भाजयुमो कोषाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के इतिहास के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी एकात्मवाद की विचारधारा को लेकर चलता है। जो तय करता है कि भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को चाहे जिस धर्म वर्ग और संप्रदाय का हो उसे देश में हो रहे विकास की में हिस्सेदारी मिले। इस मौके पर प्रमुख रूप से शिव प्रताप मौर्य, सुनील मिश्रा, विनय पाण्डेय, अवधेश नारायण शुक्ला, शशांक तिवारी, आशुतोष, शौर्य मिश्र, नीरज मोदनवाल, आशारानी, मोहित, हर्ष केशरवानी, शानू कुशवाहा, पप्पू चैधरी, वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी सहित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'