इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
पांच नवम्बर तक आवेदन करें
ललितपुर। जनपद न्यायाधीश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अवगत कराया है कि सेवानिवृत्त हुये कर्मचारियों की पुन: नियुक्ति निम्नांकित शर्तो के आधार पर की जानी है। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायालयों से सेवानिवृत्त ऐसे कर्मचारी जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक न हो, पुन: नियुक्ति, नियुक्ति तिथि से एक वर्ष के लिये अथवा जनपद न्यायालय में सीधी भर्ती/पदोन्नति से रिक्त पदो पर नियमित कर्मचारी की नियुक्ति होने तक या नियुक्त किये गये कर्मचारी की 65 वर्ष पूर्ण होने, जो भी उपरोक्त में पहले हो तक होगी, नियुक्त होने वाले कर्मचारी को परिलब्धियों के रूप में अंतिम आहरित मूलवेतन से पेशन की राशि को घटाकर शेष राशि प्रदान की जायेगी, कर्मचारियों की पुन: नियुक्ति उनके पुराने अभिलेख एवं वार्षिक चरित्र पंजिका के आधार पर विचार उपरान्त की जायेगी। उपरोक्तानुसार पुन: नियुक्ति हेतु इच्छुक जनपद न्यायालयों से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपना प्रार्थना पत्र 05 नवम्बर 2022 तक व्यक्तिगत अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रशासनिक कार्यालय जनपद न्यायालय, ललितपुर में प्रस्तुत कर सकते है।

Today Warta