देश

national

ढाबा में काम करने वाले की संदिग्ध मौत

Tuesday, October 11, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

अइराना रायबरेली से 10 दिन पहले आया था कौशाम्बी

कौशाम्बी। ओसा चैराहा के पास एक ढाबे में काम करने वाले युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पुलिस ने शव की कानूनी औपचारिकता पूरी की। मौत की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी गई। अइराना क्षेत्र के (रायबरेली) अइराना निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह ओसा स्थित एक ढाबे में काम करने के लिए 10 दिन पहले यहां आया था। सोमवार की रात ढाबे में ही उसके शरीर में अचानक तेज दर्द हुआ। साथ रहे अन्य लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उसकी पत्नी खुशबू देवी व पुलिस को दी। मंगलवार को कौशाम्बी आए उसके भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेंद्र वहां के एक ढाबे में काम कराता था। 25 दिन पहले उसका प्रदीप, रूप सिंह व देवेंद्र सिंह से विवाद हो गया। उसने मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद से उसे जान से मारने की धमकी मिलने लगी। ऐसे में वह काम के लिए कौशाम्बी आ गया। यहां उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, पांच वर्षीय बेटी दुखी, तीन वर्षीय गन्नू व एक वर्षीय गिट्टू को छोड़ गया। मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'