इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण बाबू शर्मा ने मण्डलीय मनोविज्ञान केन्द्र झाँसी के पत्र 18 अक्टूबर 2022 का हवाला देते हुये बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति योजना परीक्षा (एन.एम.एम.एस.) 2022-23 में सफल (फ्रेश) एवं 2021-22, 2020-21, 2019-20 में सफल नवीनीकरण हेतु अर्ह लाभार्थियों का डाटा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एन.एस.पी.) पर प्री मेट्रिक (कक्षा 9 एवं 10 में अध्यनरत लाभार्थी)/पोस्ट मेट्रिक(कक्षा 11 एवं 12 में अध्यनरत लाभार्थी) छात्रवृति क्लेम बिल डाटा अपलोड करने की विस्तारित अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 एवं विद्यालय स्तर (संस्था के नोडल अधिकारी) से सत्यापित करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2022 जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर (जिला नोडल अधिकारी) से सत्यापित करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2022 निर्धारित की गयी है।