इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र
ललितपुर। बुधवार को ए.आई.आर.एफ. के तत्वाधान में नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन शाखा ललितपुर के आह्वान पर विभिन्न रेल समस्याओं को लेकर सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल कर दी। यह हड़ताल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इस दौरान शाखा सचिव नितिन शर्मा ने कहा कि वर्तमान में रेलवे में भारत सरकार द्वारा जो मनमाने तरीके अपनाकर रेल कर्मचारियों पर कुठाराघात किया जा रहा है, उसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा कि कर्मचारियों पर जो न्यू पेंशन स्कीम जबरन थोपी गयी है, उसे हर हाल में वापस लेना पड़ेगा। शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये भारतीय रेल का निजीकरण नहीं होने देंगे। साथ ही प्रशासन को चेताया कि रिक्त पदों की भर्ती शीघ्र की जाये एवं एल.डी.सी. एग्जाम सभी के लिए खोले जायें। इस दौरान सचिव नितिन शर्मा, शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, आर.बी.नायक, नाथूराम, मनीष शुक्ला, विष्णु कुमार, साकिर खान, पप्पू कुमार, संजय मोदी, डी.के. चतुर्वेदी, शान्तनु पुरोहित, सुधीर यादव, सुमित चौरसिया, एल.एन.तिवारी, अवनीश वर्मा, राजेन्द्र पाल, उपेन्द्र कुमार सिंह, प्रतिभा दुबे, बृजभान कुशवाहा, संतोष कुमार मीणा, नारायण कुमार, इन्द्रपाल, जालम, कृष्णा यादव, मानवेन्द्र सिंह, रमेश यादव, नरेन्द्र सिंह, अवध बिहारी श्रीवास्तव, जयराम, अवनीश विश्वकर्मा, मथुरा, रामदयाल सहित अनेकों कामरेड साथी उपस्थित रहे। आयोजित सभा का संचालन शाखा उपाध्यक्ष सागर अग्निहोत्री ने किया।