देश

national

संपत्ति के विवाद में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी

Saturday, November 26, 2022

/ by Today Warta



सोनू सिंह
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के रूई की मंडी में संपत्ति के विवाद में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान भाभी भी गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।घटना थाना शाहगंज क्षेत्र के जोगीपाड़ा की है। शनिवार सुबह 27 वर्षीय पूनम की घर में हत्या कर दी गई। उसकी भाभी नीरू चौधरी घायल हुई है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद सामने आया है। गोली मारने का आरोप मृतक के भाई निक्कू चौधरी पर है। वह घटना के बाद से फरार हो गया है। घटना से शाहगंज बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस जांच करने में लगी हुई है। बाजार भी बंद हो गया

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'