देश

national

'संविधान दिवस के अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका का किया पाठन

Saturday, November 26, 2022

/ by Today Warta



विमल सिंह

बांदा।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा श्रीमती कमलेश कच्छल जी की अध्यक्षता व निर्देशन में आज दिनांक 26.11.2022 को 'संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय बांदा में समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया। संविधान की उद्देशिका के पाठन में न्यायिक अधिकारी श्रीमान धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय - पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बांदा श्रीमान मोहम्मद कमरुज्जमा खॉन - अपर जिला जज (एस०सी० / एस०टी०), श्रीमती शैला - अपर जिला जज (डी०ए०ए०), श्रीमती अनु सक्सेना - अपर जिला जज (पॉक्सो), श्रीमान निरन्जन कुमार - अपर जिला जज ( ई०सी० एक्ट ), श्रीमान गुनेन्द्र प्रकाश - अपर जिला जज ( त्वरित न्यायालय), श्रीमान मनोज कुमार - अपर जिला जज ( त्वरित न्यायालय), श्रीमान हेमन्त कुमार कुशवाहा - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती अंजु कम्बोज - सिविल जज (सी०डि०), श्रीमान बी०डी० गुप्ता - सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती गरिमा सिंह - अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट - द्वितीय, सुश्री सौम्या मिश्रा - अपर सिविल जज ( जूoडि०), सुश्री शालिनी - अपर सिविल जज ( जू०डि०), सुश्री मनीषा साहू - अपर सिविल जज ( जू०डिo). श्री अभय कुमार - सिविल जज (जू०डि० - त्वरित) मौजूद रहे। इसके साथ ही श्री मुन्नी लाल वर्मा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री अख़्तर आलम केन्द्रीय उप नाज़िर, श्रीमती कविता अग्रहरि - वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री राशिद अहमद - डीईओ० व श्री नासिर अहमद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संविधान की उद्देशिका के पाठन में सम्मिलित रहे । -

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'