देश

national

मेलाधिकारी ने किया गंगा पूजन, मौजूद रहे कई बड़े अधिकारी

Monday, November 28, 2022

/ by Today Warta





माघ मेला के सकुशल संपन्न होने की करी कामना

प्रयागराज। माघ मेला 2023 के सकुशल संपन्न होने की कामना  लिए सोमवार को संगम तट पर गंगा पूजन किया गया। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के इस आयोजन में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से विशिष्टजनों ने गंगा पूजन किया। इस अवसर पर साधु-संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन कराया। हर-हर गंगे से गंगा, यमुना का संगम तट गुंजायमान हो उठा। माघ मेला 2023 के सकुशल संपन्न होने की कामना के लिए सोमवार दोपहर संगम पर गंगा पूजन हुआ। प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से त्रिवेणी तट पर यह आयोजन किया गया। प्राधिकरण के अध्यक्ष व मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत तथा उपाध्यक्ष व माघ मेला अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, प्रभारी अधिकारी संत कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गंगा की पूजा की। संगम की रेती पर प्रति वर्ष एक माह का माघ मेला आयोजित होता है। तंबुओं के शहर में दूर-दूर से कल्पवासी यहां आकर एक महीने तक कल्पवास करते हैं। लाखों लोग संगम में डुबकी लगाने पहुंचते हैं। इसके लिए प्रयागराज जिला प्रशासन व मेला प्रशासन यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का हर प्रबंध करता है।एक माह के माघ मेला की तैयारियां शुरू होने के बाद प्रति वर्ष गंगा पूजन कर मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की जाती है। इसी क्रम में आज गंगा पूजन को विशिष्टजन संगम तट पर जुटे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'